अमिताभ बच्चन ने बताया, किसके नाम करेंगे अपनी वसीयत!

By श्वेता उपाध्याय | Sep 04, 2019

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की उदारता को कौन नहीं जनता। अमिताभ का संबंध केवल फिल्मों तक ही सिमित नहीं बल्कि वे कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहते हैं। उनकी सूझ-बूझ और सोच की तो पूरी दुनिया कायल है लेकिन, हाल ही में कहे उनकी एक बात ने ये साबित कर दिया कि उनकी विचारधारा वाकई कबीले तारीफ है।

इसे भी पढ़ें: शादी के 7 साल बाद भी विद्या बालन ने अपने पति सिद्धार्थ रॉय के साथ कोई फ़िल्म क्यों नहीं की?

अमिताभ ने हमेशा ही खुल के अपने घर की महिलाओं की प्रशंसा की है। इतना ही नहीं वे आये दिन अपनी बेटी, नातिन और पोती के लिए कुछ न कुछ प्यार भरा संदेश अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते नज़र आते हैं।

हाल ही में आये 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक एपिसोड में अमिताभ ने अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी मृत्यु के बाद वे अपनी सारी प्रॉपर्टी सिर्फ अभिषेक के ही हिस्से में नहीं बल्कि अपने दोनों बच्चों यानि श्वेता बच्चन नंदा और अभिषेक बच्चन दोनों में बराबर में बाटेंगे।

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब उन्होंने यह बात खुल कर कही हो. इससे पहले भी वे अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर कर चुके हैं जिसमें उन्होंने ये साफ-साफ लिखा है कि वे उनकी प्रॉपर्टी को दोनों बच्चों में बराबर में बाटेंगे।

इसे भी पढ़ें: देखिए बॉलीवुड बनाम सच्चाई की ये तस्वीर, फिल्मों में बदल दी जाती है पूरी कहानी

आज भी भारत के कई हिस्सों में बेटियों को जन्म देने पर औरतों का बहिष्कार किया जाता है। आज भी भारत में माँ बाप अपनी बेटियों को अपने वसीयत में हिस्सा नहीं देते यह कह कर कि वे पराये घर जाएगी ऐसे में अमिताभ बच्चन का यह संदेश लोगों के लिए किसी मिसाल से काम नहीं होगा।

हम तो यही चाहेंगे कि अमित जी की इस पहल से लोगों कि मानसिकता में बदलाव आये और वे भी अपनी बेटियों को बराबर का सम्मान दें।

- श्वेता उपाध्याय

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda