विक्रम गोखले की मराठी फिल्म में अतिथि भूमिका में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2019

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को खुलासा किया कि वह वरिष्ठ अभिनेता और रंगमंच की मशहूर हस्ती विक्रम गोखले की आगामी मराठी फिल्म में अतिथि भूमिका में नजर आएंगे।

 इस समय निर्देशक नागराज मंजुले की पहली हिंदी फिल्म  झुंड  के अलावा  चेहरे  और  गुलाबो सिताबो  फिल्म में काम कर रहे अमिताभ (76) ने ब्लॉग लिख अपनी आगामी फिल्मों के बारे में जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: निर्देशक राज कुमार गुप्ता के साथ अर्जुन कपूर ने किया फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ का प्रमोशन

अमिताभ ने लिखा,  विक्रम गोखले की मराठी फिल्म में अतिथि भूमिका निभा रहा हूं...और अगले दो दिन में  झुंड  के कुछ हिस्से को पूरा किया जाएगा, फिर  चेहरे  और उसके बाद शूजित की फिल्म  गुलाबो सिताबो  पर वापस लौटेंगे। अमिताभ और गोखले (78) इससे पहले  अग्निपथ  और  खुदा गवाह  में साथ काम कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

United Liberation Council का खौफनाक लेटर, J&K Police और अधिकारियों को दी कत्लेआम की धमकी

VB-G RAM G को Congress ने बताया Job Scam, Modi Govt पर लगाए गंभीर आरोप

Sawan 2026: रुद्राभिषेक की हर सामग्री में छिपा है जीवन का महा मंत्र

Channi गुट से मिली चुनौती के बाद Warring का बड़ा दांव, Punjab Congress में जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत