गुजराती फिल्म 'Fakt Purusho Maate' में नजर आयेंगे अमिताभ बच्चन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2024

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन आगामी गुजराती फिल्म ‘‘फक्त पुरुषो माते’’ में एक छोटी सी भूमिका निभाते नजर आएंगे। निर्माताओं ने यह जानकारी दी। बच्चन इससे पहले इस श्रृंखला की पहली फिल्म ‘‘फक्त महिलाओ माते’’ (2022) में दिखाई दिए थे, जिसमें उन्होंने कथावाचक की भूमिका निभाई थी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 81 वर्षीय अभिनेता ‘फक्त पुरुषो माते’ में भगवान की भूमिका निभाएंगे। 

आनंद पंडित और वैशाल शाह द्वारा निर्मित इस फिल्म का लेखन और निर्देशन जय बोडास और पार्थ त्रिवेदी ने किया है। इस फिल्म में यश सोनी, मित्रा गढ़वी, ईशा कंसारा और दर्शन जरीवाला मुख्य भूमिका में हैं। पंडित ने कहा कि सेट पर मौजूद सभी लोग बच्चन के व्यक्तित्व और पेशेवर रवैये से आश्चर्यचकित थे। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हमने छह जून को श्री बच्चन के साथ शूटिंग की और सेट पर मौजूद हर कोई उनकी ऊर्जा, समर्पण, पेशेवर रवैये और उनकी शानदार उपस्थिति से अचंभित था।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘वह (अमिताभ) ‘फक्त महिलाओ माते’ का भी एक बहुत ही खास हिस्सा थे और सच कहूं तो उनके बिना किसी परियोजना की कल्पना करना मेरे लिए मुश्किल है। जिसने भी उनके साथ एक बार काम किया है, वह उनके साथ बार-बार काम करना चाहता है।’’ इस फिल्म के जन्माष्टमी के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

देहरादून में CM Pushkar Singh Dhami ने Garhwal Rifles जवानों संग मनाई दिवाली

ओडिशा: Mohan Charan Majhi ने क्योंझर और मयूरभंज में 120 करोड़ की लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की रखी नींव

Revanth Reddy ने Kodangal में औद्योगिक परियोजनाओं की रखी नींव, रोजगार बढ़ाने का दावा

West Bengal में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 378 लोग गिरफ्तार