ईरान में हत्या से ठीक पहले हमास प्रमुख हानियेह से मिले थे गडकरी, मंत्री का चौंकाने वाला बयान

By अंकित सिंह | Dec 25, 2025

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ईरान में हमास के दिवंगत नेता इस्माइल हानियेह की हत्या से पहले उनसे हुई मुलाकात को याद किया। मंगलवार को एक पुस्तक विमोचन समारोह में अपने संबोधन के दौरान गडकरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर वह पिछले साल जुलाई में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तेहरान गए थे। गडकरी ने बताया कि शपथ ग्रहण से पहले तेहरान के एक पांच सितारा होटल में वैश्विक नेता और गणमान्य व्यक्ति एकत्रित हुए थे और हानियेह ने उनका ध्यान आकर्षित किया क्योंकि वह किसी भी देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: 'मुझे दिल्ली में होती है एलर्जी...', दिल्ली की जहरीली हवा से चिंतित नितिन गडकरी, बोले- 40% प्रदूषण ट्रांसपोर्ट से

62 वर्षीय हमास के वरिष्ठ नेता इस्माइल हानियेह 31 जुलाई, 2024 को ईरान में हुए हवाई हमले में मारे गए। हमास के 7 अक्टूबर के अप्रत्याशित हमले के बाद वे इज़राइल के प्रमुख लक्ष्यों में से एक बन गए थे। हमास के बयानों के अनुसार, ईरान के नव निर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के कुछ ही समय बाद हनियेह को उनके तेहरान स्थित आवास पर निशाना बनाया गया। 7 अक्टूबर के हमलों के कुछ ही घंटों बाद जारी एक वीडियो में, हानियेह को अन्य वरिष्ठ हमास अधिकारियों के साथ नमाज़ अदा करते और हमले की सफलता के लिए आभार व्यक्त करते हुए दिखाया गया था।

प्रमुख खबरें

जशपुर में मिर्च की बोरियों के नीचे छिपा 440 किलो Ganja जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

CSMIA Terminal 1 अक्टूबर से होगा बंद, Navi Mumbai Airport पर शिफ्ट होंगी उड़ानें

उत्तराखंड में BJP 60 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, Ram Madhav ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Mumbai में कॉजपा का भारी प्रदर्शन, दिल्ली कूच की चेतावनी