आइसोलेशन में अमिताभ बच्चन, शेयर की हाथ पर लगी होम क्वॉरेंटाइंड' की मुहर की तस्वीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2020

मुंबई। कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती चिंता के बीच अमिताभ बच्चन ने टि्वटर पर एक तस्वीर साझा की जिसमें एक हाथ पर ‘होम क्वॉरेंटाइंड’ की मुहर लगी हुई है।

अभिनेता ने मंगलवार देर रात हाथ की तस्वीर ट्वीट की जिसमें ‘घर में अपने आप को पृथक रखने’ की मुहर लगी हुई है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘टी 3473- मुंबई में मतदाता स्याही के साथ हाथों पर मुहर लगानी शुरू...सुरक्षित रहे, चौकस रहे, अगर संक्रमित पाए जाते हैं तो पृथक रहे।’’ बच्चन कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रियता से जागरूकता फैला रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक कविता लिखी थी और कविता पढ़ते हुए टि्वटर पर एक वीडियो भी डाला था।

इसे भी पढ़ें: शाहरूख खान ने COVID-19 मामले और IPL को लेकर दिया बड़ा बयान

उन्होंने अपने आवास पर प्रशंसकों के साथ रविवार को होने वाली साप्ताहिक मुलाकात भी रद्द कर दी। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार ने भी सोमवार को कहा था कि कोरोना वायरस के फैलने के कारण किसी भी संक्रमण से बचने के एहतियाती कदम के तौर पर वह ‘‘पूरी तरह से पृथक’’ हैं। 97 वर्षीय अभिनेता ने टि्वटर पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी। इस बीच, मुंबई महानगरपालिका ने घर में पृथक रखने पर ‘‘जागरूकता फैलाने’’ के लिए अपने टि्वटर हैंडल पर बच्चन का शुक्रिया अदा किया।

प्रमुख खबरें

UP में भारी बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति पर UPPCL की सख्त निगरानी, फॉल्ट तुरंत ठीक करने के आदेश

MP में इस वर्ष 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होगी, CM Mohan Yadav का इंदौर में ऐलान

कानून लागू करने में ज्ञान और समझ दोनों जरूरी, Gwalior में बोले Justice Prashant Kumar Mishra

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही