बिस्तर पर लेटे बीमार अमिताभ बच्चन ने शेयर की तस्वीर, फैंस ने जताई चिंता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2019

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने बिस्तर से एक तस्वीर साझा की और लिखा कि चोट लगी है और दोबारा शूटिंग शुरू होने से पहले उससे उबरने की जरूरत है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह बिस्तर पर लेटकर टेलीविजन पर फुटबॉल देखते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि खाली समय में वह लेटे हैं और जल्दी से यह समय गुजर जाए, इसकी कोशिश कर रहे हैं। 

बॉलीवुड के महानायक ने कहा कि उस दिन को याद कर रहा हूं जब कुर्सी, कंप्यूटर जी और दर्शक होंगे (कौन बनेगा करोड़पति)। लेकिन पुरानी घटनाएं और चोट अब हावी हो रहे हैं और इससे चलना-फिरना बाधित हो गया, यह समय भी अब रोचक है शरीर के लिए लेकिन दिमाग के लिए नहीं। तो अब शरीर की सुनो और कई ऐसे हैं जो सराहना एवं प्रतिबद्धता की बात करेंगे क्या हम नहीं कहें धीरे करो धीरे करो। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन शनिवार को कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल नहीं हो सके जिसमें वह पिछले छह साल से शामिल हो रहे थे। उन्होंने इसके लिए खेद भी जताया। 

प्रमुख खबरें

China से बढ़त बनाए रखने के लिए Donald Trump ने AI पर कड़े नियमों का विरोध किया

UN में भारत का पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार, कश्मीर से ओसामा तक की याद दिलाई

शाम छह बजे तक देश और दुनिया के मुख्य घटनाक्रम

Asian Games में Ancy Sojan ने 6.53 मीटर कूद के साथ जीता सिल्वर, हरिता को 200m में ब्रॉन्ज