PoJK की तरह PoGB में भी बेअसर रहेंगे Local Body Elections, पार्षदों को नहीं मिलेगी विकास निधि

By अभिनय आकाश | Oct 23, 2026

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) के राजनीतिक कार्यकर्ता अमजद अयूब मिर्जा ने पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान (PoGB) में पाकिस्तान द्वारा प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह कवायद बिना किसी वास्तविक लोकतांत्रिक सशक्तिकरण के, महज एक और राजनीतिक व्यवस्था बनकर रह सकती है। यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में, मिर्जा ने सवाल उठाया कि क्या 5 दिसंबर, 2026 को होने वाले ये चुनाव निर्वाचित प्रतिनिधियों को वास्तविक अधिकार सौंपेंगे, या फिर पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था के तहत केवल लोकतंत्र का दिखावा भर करेंगे? मिर्जा ने स्थानीय पार्षदों, परिषदों और मेयरों को मिलने वाले प्रस्तावित अधिकारों को लेकर स्पष्टता की कमी की ओर भी इशारा किया। उन्होंने सवाल किया कि क्या निर्वाचित प्रतिनिधियों को स्थानीय मुद्दों को हल करने के लिए पर्याप्त अधिकार और विकास निधि मिलेगी? उन्होंने चेतावनी दी कि केवल चुनाव करा लेने से लोकतांत्रिक शासन की गारंटी नहीं मिल जाती। 

प्रमुख खबरें

Cyber Fraud: 37 म्यूल खातों से 7.36 करोड़ की ठगी, दिल्ली में बैंक मैनेजर समेत छह पकड़े गए

Swiggy Instamart का घाटा बढ़कर 895 करोड़ हुआ, Nomura और Nuvama ने घटाया Target Price

Russia से 40 हजार टन Diesel लेकर US रवाना हुआ पहला टैंकर

Asian Para Games में भारत का दबदबा, Javelin Throw में जीते Gold Silver और Bronze