Russia से 40 हजार टन Diesel लेकर US रवाना हुआ पहला टैंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 23, 2026

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय-सह-आवास ‘क्रेमलिन’ ने शुक्रवार को कहा कि एक नये आयात समझौते के तहत रूसी डीजल लेकर जाने वाला पहला टैंकर रवाना हो गया है। यह घटनाक्रम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के दो हफ्ते बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बावजूद उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक समझौता किया है। रूसी समाचार एजेंसी ‘इंटरफैक्स’ के अनुसार, रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा कि पहली खेप में 40,000 टन डीजल होगा।

करीब 40,000 टन डीजल की खेप लगभग 300,000 बैरल के बराबर है, जो अमेरिकी अर्थव्यवस्था द्वारा एक दिन में खपत किए जाने वाले लगभग 40 लाख (40 लाख) बैरल डीजल का लगभग 7 प्रतिशत है। ऊर्जा नीति विशेषज्ञों का कहना है कि इस आयात समझौते से -- जिसके बारे में ट्रंप का कहना है कि इससे आगामी महीनों में लाखों टन और रूसी डीजल अमेरिका पहुंचेगा -- पेट्रोल पंप या अन्य जगहों पर बहुत अधिक कीमतों में कोई खास कमी आने की संभावना नहीं है। रूस की तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेन के लगातार लंबी दूरी वाले ड्रोन हमलों के कारण वहां डीजल उत्पादन पर दबाव आ गया था।

इन हमलों की वजह से ईंधन की कमी हो गई थी, जो अब कुछ हद तक दूर हुई है। पिछले महीने ट्रंप ने कीव से इन हमलों को रोकने के लिए कहा था।

प्रमुख खबरें

Ashwini Vaishnaw ने तय किया लक्ष्य, 23 अक्टूबर 2028 तक भारत में बनेंगे अपने Brand के फोन

World Wrestling Championship: अमन सहरावत और अंतिम पंघाल हटे, सुजीत कलकल करेंगे अगुआई

Tibet Earthquake में 16 की मौत, बचाव कार्य में China ने उतारे Satellites और Drones

ITBP चीफ के बयान पर MEA की सफाई: LAC पर तनाव के लिए चीनी सेना की मनमानी जिम्मेदार