रामबाण से कम नहीं है आंवला का सेवन, बालों को खूबसूरत बनाने से लेकर पेट तक को फायदे देगा

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 18, 2024

आयुर्वेद में आंवला के कई हेल्दी बेनिफिट्स के लिए जाना जाता है। आंवला, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्वों का भंडार है। आंवला सुपरफूड की तरह है जिसे अपनी डाइट में जरुर शामिल करना चाहिए। इम्यूनिटी को बूस्ट करने से लेकर बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है आंवला। यह बॉडी को गर्म रखने के साथ ही बीमारियों को दूर करता है। आइए जानते आंवला के फायदे।

आंवला में विटामिन सी भरपूर होते है, इसमें कई न्यूट्रिशन पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में फायदेमंद होते है। आंवला हमारे इम्यून सिस्टम के लिए काफी फायदा पहुंचाता है। इसके सेवन से बीमारियां दूर हो जाती है।

डाइजेशन में सुधार

प्रतिदिन आंवला खाने से पेट संबंधित समस्याएं दूर होती है। इसके साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलता है।

डायबिटीज रोगियो के लिए फायदेमंद

जो लोग डायबिटीज से परेशान हैं उन्हें आंवले का सेवन करना चाहिए। आंवला में कुछ ऐसे कंपाउंड्स मौजूद होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं, जो डायबिटीज वाले मरीजों के लिए फायदा पहुंचाता है।

हेयर्स हेल्दी रहते हैं

आंवला हेयर्स फॉलिकल्स को पोषण प्रदान करता है। बालों की जड़ों को मजबूत करने और समय से पहले सफेद होने से रोकने में मदद करता है। इससे बाल हेल्दी, चमकदार और घने दिखने लगते हैं।

कैसे खाएं आंवला?

आंवला का अचार 

आप घर पर ही आंवले का अचार बना सकते हैं। आंवले के टुकड़ों को नमक, मसालेदार और तीखा अचार बना सकते हैं।

आंवला का पाउडर 

आप चाहे तो आंवले के टुकड़ों को सुखाकर बारीक पीस लें। इस पाउडर को आप अपनी स्मूदी या फिर दही में मिला सकते हैं।

आंवले का जूस

आंवला का जूस बनाने के लिए फ्रेश आंवले को पानी के साथ मिसाएं और मिठास के लिए इसमें शहद या गुड़ जरुरतनुसार डाल सकते हैं।

प्रमुख खबरें

क्या Justin Langer बनेंगे England Coach? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया अफवाहों का सच

जयराम रमेश ने NEP को Nagpur Education Policy कहा, बिना संसदीय चर्चा लागू करने का आरोप

राहुल गांधी ने अमित शाह पर लगाया गंभीर आरोप, लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Silent Killer है High BP, साइलेंट किलर बन रहा है उच्च रक्तचाप, ये Lifestyle Changes करेंगे असर