Ammy Virk Birthday: 34 के हुए Ammy Virk कभी गानों के लिए भटके, आज हैं Punjabi Music Industry के Top Star

By अनन्या मिश्रा | May 11, 2026

पंजाब इंडस्ट्री के सुपरस्टार एमी विर्क आज यानी की 11 मई को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। एमी विर्क एक गायक, अभिनेता और निर्माता हैं। अपने गानों और दमदार एक्टिंग के दम पर एमी विर्क ने लोगों का दिल जीत चुके हैं। वह पंजाब के टॉप सिंगर्स में शुमार हैं। लेकिन एक दौर ऐसा भी था, जब एमी विर्क म्यूजिक कंपनी का चपरासी भी उनके गाने सुनने के लिए तैयार नहीं होता था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सिंगर एमी विर्क के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

म्यूजिक करियर

एमी विर्क के म्यूजिक करियर की बात करें, तो एक से एक हिट गाने दिए हैं। जिसमें जट्ट दा सहारा, यार अमली आदि शामिल हैं। सिंगर ने अब तक 47 एल्बम जारी किए हैं, जिनमें लेयर्स और सुफना आदि शामिल हैं। साल 2013 में एमी ने अपना पहला एल्बम 'जट्टिज्म' रिलीज किया था। यह एल्बम इतना ज्यादा पॉपुलर हुआ कि इसके लिए एमी को प्रतिष्ठित संगीत पुरस्कार मिला था। जट्टिज्म की सफलता के बाद एमी ने 'टाइम बोलियां', 'जिंदाबाद यारियां', 'किस्मत', 'हाथ चुम्मे', आदि शामिल है।

अभिनय करियर

साल 2015 में आई फिल्म 'अंग्रेज' से एमी विर्क ने अपने अभिनय की शुरूआत की थी। इस फिल्म के लिए एमी को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता का पुरस्कार मिला था। जिसके बाद अभिनेता की अन्य फिल्में 'लौंग लाची', 'गद्दी जांदी ए चलांगां मर्दी', 'अरदास' और 'निक्का जैलदार' आईं। इन फिल्मों से एमी विर्क को काफी पॉपुलैरिटी और प्यार मिला। पंजाबी फिल्मों में 'अंग्रेज' और 'किस्मत' आज तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं। जोकि बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं। 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' फिल्म से एमी विर्क ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर