अमोल पालेकर पुणे के अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने कहा- उनकी हालत में हो रहा है सुधार

By रेनू तिवारी | Feb 10, 2022

1970 के दशक की 'रजनीगंधा', 'चितचोर', 'छोटी सी बात', 'गोलमाल' जैसी हिंदी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अमोल पालेकर कोविड-19 के कारण पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: तितली जितनी छोटी ब्रा पहन कर रामानंद सागर की पोती ने कराया फोटोशूट, फैंस ने पूछा- तितली उड़ गयी तो?

उनकी पत्नी संध्या गोखले ने एबीपी लाइव को बताया, "अमोल पालेकर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। वह ठीक हो रहे है और उनकी हालत पहले से बेहतर है। यह पूछे जाने पर कि वह किस बीमारी से पीड़ित है, संध्या ने कहा, "यह एक पुरानी बीमारी है। अत्यधिक धूम्रपान के कारण, उन्हें 10 साल पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनका हालत ठीक है।

इसे भी पढ़ें: लता मंगेशकर को याद कर भावुक हुए संतोष आनंद, साझा किया दिलचस्प किस्सा

अमोल काफी समय से सुर्खियों से गायब हैं। उन्होंने फिल्म हल्ला हो के साथ अभिनय में वापसी की, जो पिछले साल ZEE5 पर रिलीज़ हुई थी। यह दलित महिलाओं की सच्ची कहानी थी जिन्होंने एक बलात्कारी पर खुली अदालत में हमला किया। इसमें रिंकू राजगुरु, बरुन सोबती, उपेंद्र लिमये, इंद्रनील सेनगुप्ता, सलोनी बत्रा और साहिल खट्टर भी थे। 

अभिनय में कदम रखते हुए, अमोल पालेकर ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया और बड़ी सफलता भी हासिल की। उन्होंने कच्ची धूप, मृगनयनी और कृष्णा काली जैसे टीवी शो का निर्देशन किया जो दर्शकों के बीच काफी हिट रहे।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में