अब ध्यान नहीं देता, Amol Parashar ने बताया कैसे करतें हैं अफवाहों से डील

By एकता | Jul 18, 2026

एक्टर अमोल पाराशर इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में उनकी सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस शो में उन्होंने डॉक्टर प्रभात सिन्हा का किरदार निभाया है। अमोल का कहना है कि उन्होंने पिछले 10 सालों में बहुत काम किया है, लेकिन 'ट्रिपलिंग' के बाद यह उनका दूसरा ऐसा प्रोजेक्ट है जो इतना बड़ा हिट साबित हुआ है। उन्हें हमेशा एक जैसे रोल करने से डर लगता है, इसलिए वे अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर बेहद खुश हैं।

इसे भी पढ़ें: OMG 2 विवाद पर Producer Ashwin Varde का बयान, Paresh Rawal के दावे खारिज किए

फीमेल फैंस से मिलता है खूब प्यार

इस सीधे-साधे डॉक्टर के रोल की वजह से असल जिंदगी और सोशल मीडिया पर लड़कियों के बीच अमोल की लोकप्रियता बहुत बढ़ गई है। अमोल इस बात से खुश हैं, लेकिन अब वे थोड़े सावधान भी रहते हैं। उनका कहना है कि लड़कियां उनसे खुलकर बात इसलिए कर पाती हैं क्योंकि वे उनके साथ सुरक्षित महसूस करती हैं। इसलिए अमोल कभी भी किसी फैन को पर्सनल मैसेज में जवाब नहीं देते। वे सिर्फ पब्लिक कमेंट्स में ही बात करते हैं, ताकि कोई उनकी बात का गलत मतलब न निकाले और उनके फैंस हमेशा सेफ महसूस करें।

इसे भी पढ़ें: Priyanka Chopra Varanasi Look | प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा धमाका! 'वाराणसी' से 'मंदाकिनी' का बेहद दमदार फर्स्ट लुक आउट

कोंकणा संग अफेयर की खबरों पर रखी राय

अमोल को ओटीटी पर तो बहुत कामयाबी मिली है, लेकिन फिल्मों में अभी उनका सिक्का जमना बाकी है। फिल्म 'सरदार उधम' में भगत सिंह के रोल के लिए उनकी तारीफ जरूर हुई थी, पर कोरोना महामारी की वजह से उनकी फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाईं। अमोल का कहना है कि वे सिर्फ नाम के लिए फिल्में नहीं करना चाहते, बल्कि अच्छे काम का इंतजार करने को तैयार हैं। वहीं, एक्ट्रेस कोंकणा सेनशर्मा के साथ अफेयर की अफवाहों पर अमोल ने कहा कि पहले उन्हें इन खबरों पर गुस्सा आता था, लेकिन अब वे समझ गए हैं कि एक एक्टर की जिंदगी में यह सब आम बात है। लोग उनके बारे में बातें करना पसंद करते हैं और अब वे इन अफवाहों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते।

प्रमुख खबरें

तीसरे Test से पहले बीमार हुए Babar Azam, क्या Pakistan की कप्तानी पर संकट?

Disha Salian CBI Investigation | 6 साल बाद बॉम्बे HC ने दिया CBI जांच का आदेश, आखिर पिता ने कैसे जीती लंबी कानूनी जंग?

तुम हमें यूं भुला न पाओगे...कुवैत-जॉर्डन-बहरीन पर ईरान का भीषण अटैक, ट्रंप करेंगे परमाणु हमला?

SCO ने Lahore को 2026-27 के लिए पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी बनाया