आजादी का अमृत महोत्सव: दिल्ली मेट्रो ने चलाई आठ डिब्बों वाली तिरंगे के रंग में रंगी स्पेशल ट्रेन,इस मेट्रो स्टेशन से हुई रवाना

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 27, 2022

भारत की आजादी के 75 साल को लेकर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में कई अलग-अलग तरह के आयोजन भी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा एक विशेष ट्रेन चलाई गई है।  डीएमआरसी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार 25 जनवरी को यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर इस विशेष ट्रेन का डीएमआरसी प्रबंध निदेशक, डॉ मंगू सिंह ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में उद्घाटन किया। इसके बाद इस विशेष ट्रेन को रवाना किया गया।

8 डिब्बे वाली इस विशेष ट्रेन को बाहर से तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है, इस विशेष ट्रेन के बाहरी हिस्से को आत्मनिर्भर भारत की भावना का उल्लेख करते हुए भारत के गौरव पूर्ण इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों को फोटोग्राफी और कोलाज के साथ नारों में दर्शाया गया है। डीएमआरसी के अधिकारियों ने कहा कि, आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के क्रम में पिछले साल से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

 डीएमआरसी के निदेशक अनुज दयाल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जुलाई 2021 में भी डीएमआरसी ने आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजनों के तहत वॉयलेट लाइन के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर एक प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य लाल किला ऐतिहासिक स्थल के महत्व को रेखांकित करना था।

 आवाम में राष्ट्रवाद और एकता की भावना के प्रसार के लिए गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से यह ट्रेन चलाई गई है। यह विशेष ट्रेन आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की संपूर्ण अवधि के दौरान सेवा में रहेगी। डीएमआरसी द्वारा भारत की आजादी के 75 साल, आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के क्रम में पिछले साल से कई गतिविधियां आयोजित की गई है। इसी कड़ी में यह विशेष ट्रेन भी मंगलवार को चलाई गई है।

प्रमुख खबरें

IMD का बड़ा अनुमान: August में सामान्य से कम रहेगी बारिश, Al-Nino का प्रभाव

Russia-Ukraine War में China की चुपचाप मदद, US Weapon Stock खत्म होने से बढ़ी Xi Jinping की ताकत

Khargone में तेज बहाव में बाइक सवार दो युवक बहे, SDRF चला रही सर्च अभियान

Xinjiang Victims Database का बड़ा खुलासा, China के Detention Campaign से 1.4 लाख Uyghur Kids हुए अलग