पंजाब में पकड़ा गया अमृत पाल सिंह, कई साथी भी हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं हुई निलंबित

By रितिका कमठान | Mar 18, 2023

खालिस्तानी नेता और वारिस दे पंजाब के प्रमुख अमृतपाल सिंह  को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस लंबे समय से अमृतपाल सिंह पर शिकंजा कसने की तैयारी में थी। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृत पाल सिंह के छह साथियों को भी गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ साफ है कि 30 वर्षीय खालिस्तानी समर्थक अमृत पाल सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

 

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी अमृतपाल सिंह को नकौदर के पास से हिरासत में लिया है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस का शिकंजा कस रहा है। आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बाद ही तत्काल प्रभाव से पुलिस ने पूरे पंजाब में 19 मार्च की रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी है। पुलिस ने इलाके में माहौल ना बिगड़े इसलिए एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है।

 

राज्य सरकार ने अमृत पाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा के हित को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबइल नेटवर्क पर मिलने वाली सेवाओं को निलंबित किया गया है। ये सेवाएं 18 मार्च से 19 मार्च तक निलंबित रहेंगी। 

 

बता दें कि अमृत पाल सिंह के खिलाफ तीन मामले दर्ज है। इसमें दो मामले हेट स्पीच से संबंधित है। इन्हीं मामलों के संबंध में पंजाब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ये कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक अमृत पाल सिंह के काफीले में से उसके साथियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। 

 

पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील

इस मामले में पंजाब पुलिस ने भी सभी नागरिकों से ट्वीट कर अपील की है कि शांति बनाए रखें। पुलिस ने इस संबंध में ट्विट भी किए है। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि शांति और सद्भाव बनाए रखें। पंजाब पुलिस का कहना है कि इलाके में वो शांति स्थापित करने की हर कोशिश कर रही है। नागरिकों से पुलिस ने अपील की है कि इस दौरान फर्जी या भ्रामक जानकारियो से घबराएं नहीं।

 

ऐहतियात के तौर पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस ने इलाके में एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था में भी बढ़ोतरी कर दी है। इलाके में अर्ध सैनिक बलों की कंपनियों को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि समय पर पुलिस की मदद के लिए तत्काल सहायता उपलब्ध हो सके।

 

जानें कौन है अमृतपाल सिंह

बता दें कि अमृतपाल सिंह 30 वर्षीय खालिस्तानी ताकतों का समर्थक है। पंजाब में अमृतपाल सिहं वारिस पंजाब दे संगठन का संचालन करता है, जिसका निर्माण एक्टर-एक्टिविस्ट दीप सिद्धू ने किया था। बता दें कि एक्सिडेंट में बीते वर्ष 15 फरवरी को उसकी मौत हो गई थी। दीप सिद्धू की मौत के बाद इस संगठन की कमान अमृतपाल सिंह ने संभाली थी, जिसके लिए वो खासतौर से दुबई से लौटा था। 

प्रमुख खबरें

Smartphones Launch : मई में रिलीज होने जा रहे है ये स्मार्टफोन, जानें पूरी डिटेल्स

Kareena Kapoor Khan ने Saif Ali Khan के बड़े बेटे इब्राहिम की नवीनतम तस्वीरों पर सबसे मनमोहक टिप्पणी की

हंसना ज़रूरी नहीं (व्यंग्य)

NEET-UG 2024 पेपर लीक की अफवाहों को NTA ने किया खारिज, 7 प्वाइंट्स में बताया- कैसे होती है निगरानी