Amrit Udyan: फरवरी में खुल गया है राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, जानिए कब और कैसे बुक करें टिकट

By अनन्या मिश्रा | Feb 14, 2025

हर साल एक सीमित अवधि के लिए ही अमृत उद्यान आम जनता के लिए खोला जाता है। अमृत उद्यान में आपको फूलों की कई प्रजातियां देखने को मिलती हैं। जो साल में सिर्फ एक खास समय पर ही देखने को मिलता है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों को पता होगा कि यह उद्यान साल में सिर्फ 2 बार खोला जाता है। एक बार यह उद्यान फरवरी से मार्च में खुलता है और फिर अगस्त में खोला जाता है। पिछले साल की तरह इस साल भी 02 फरवरी 2025 से अमृत उद्यान पर्यटकों के लिए खोला गया है।

ऐसे में आप 03 मार्च तक यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। अगर आप भी रंग-बिरंगे फूलों और हरे-भरे वातावरण का नजारा देखना पसंद करते हैं, तो आपको इस उद्यान के बंद होने से पहले यहां जरूर घूमने के लिए आना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको अमृत उद्यान पहुंचने और ऑनलाइन टिकट बुक करने के आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

बता दें कि आप अमृत उद्यान में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक घूम सकते हैं। लेकिन शाम को लास्ट एंट्री 05:15 मिनट पर होती है। अगर आप इसके बाद आते हैं, तो फिर आप अमृत उद्यान नहीं घूम पाएंगे। क्योंकि शाम को 6 बजे सभी यात्रियों को उद्यान से बाहर जाना पड़ता है। वहीं उद्यान भी काफी बड़ा है और अगर आप यहां आ रहे हैं, तो आप थोड़ा समय लेकर आएं। यह पार्क सप्ताह में 6 दिन खुला रहता है और सोमवार के दिन यह उद्यान आम लोगों के लिए बंद रहता है।

अगर आप अमृत उद्यान घूमने के लिए जा रहे हैं, तो आपको नॉर्थ एवेन्यू के पास स्थित राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से एंट्री ले सकते हैं।

अमृत उद्यान के पास मेट्रो स्टेशन सेंट्रल सेक्रेटेरियट यानी केंद्रीय सचिवालय है। यहां से पहुंचना आपके लिए आसान होगा, क्योंकि यहां पर शटल सेवा भी मिलती है।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग

अमृत उद्यान में घूमने के लिए आपको टिकट के नाम पर एक रुपए भी नहीं खर्च करना पड़ेगा। यहां पर घूमना निशुल्क है और आप इसकी टिकट फ्री में ऑनलाइन आरक्षित कर सकते हैं।

आपको टिकट लेने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर जाना होगा।

फिर इस वेबसाइट पर क्लिक करेंगी तो आपके सामने होम पेज पर Book Your Visit Now का ऑप्शन मिलेगा।

इस पर क्लिक करने पर आपके सामने पेज खुलेगा, जिसमें आपसे यात्रा की डेट, समय और यात्रियों की संख्या के बारे में पूछा जाएगा।

सभी डिटेल्स पर क्लिक करने के बाद Continue पर क्लिक कर दें।

इस तरह से आपकी टिकट बुक हो जाएगी।

यह दिल्ली में घूमने वाली अच्छी जगहों में से एक है। आप वीकेंड पर यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Election: 16 जिलों की 3314 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान

2060 तक तीन गुना से अधिक बढ़ सकता है परमाणु ऊर्जा का उपयोग: संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी

कोटिया विवाद पर Odisha सरकार Supreme Court पहुंची, आंध्र प्रदेश पर अवमानना का आरोप

UP Governor Anandiben Patel ने 15 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, समाज सुधार में योगदान का दिया संदेश