पंजाब में अमृतसर ईस्ट बना सबसे हॉट सीट, अकाली दल ने सिद्धू के खिलाफ मजीठिया को उतारा

By अंकित सिंह | Jan 27, 2022

पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इन सबके बीच पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अकाली दल ने बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे। सुखबीर बादल के इस ऐलान के साथ ही पंजाब चुनाव में अमृतसर लिस्ट हॉट सीट बन गया है। अकाली दल प्रमुख ने अमृतसर ईस्ट से सिद्धू की जमानत जप्त कराने का भी दावा किया है। आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस बिक्रम मजीठिया के खिलाफ लगातार हमलावर रहती हैं। बिक्रम मजीठिया के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत पिछले महीने मुकदमे भी दर्ज किए गए थे। नवजोत सिंह सिद्धू भी लगातार विक्रम मजीठिया के खिलाफ हमलावर रहे हैं। अमृतसर ईस्ट सीट से नवजोत सिंह सिद्धू ने 2017 में चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। उन्हें 60.68% वोट मिले थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी बीजेपी की चंबल पर चुनावी मैदान में थी और जीत हासिल की थी। कुल मिलाकर देखें तो पंजाब के अमृतसर ईस्ट सीट फिलहाल चर्चित सीट बन गई है। पंजाब के दो दिग्गज नेता आमने-सामने होंगे। इसके साथ ही यह चुनाव बेहद अहम रहने वाला है क्योंकि सिद्धू या मजीठिया में से जो भी हारेगा, उसकी यह पहली राजनीतिक हार होगी। बादल ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख सिद्धू को चुनौती देने की मुद्रा में कहा, ‘‘नवजोत सिद्धू, तैयार हो जाइए।’’ 

प्रमुख खबरें

AAP MP Sanjay Singh का आरोप, Jaunpur में कागजों पर चल रहे 5 सरकारी स्कूल

Rajnandgaon Police पर हत्या की जांच के दौरान दो भाइयों से मारपीट का आरोप

Raipur IGKV ने रद्द की BSc Agriculture परीक्षा, पेपर लीक के बाद अब सितंबर में होगी

Supreme Court पहुंचे पत्रकार Abhishek Upadhyay, गाजियाबाद पुलिस की FIR को चुनौती दी