Amway की भारत में अगले दो-तीन साल के दौरान 170 करोड़ निवेश की योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2021

नयी दिल्ली। रोज के इस्तमाल के सामानों का काम करने वाली डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एमवे इंडिया अपने अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) तथा विनिर्माण में स्वचालन और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अगले दो-तीन साल के दौरान भारत में 170 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। एमवे इसके अलावा अपने पोषण उत्पादों की श्रेणी को और अधिक मजबूत करने की योजना बना रही है। कंपनी को कुल आय में 60 प्रतिशत योगदान इसी श्रेणी के उत्पादों का है। वह इस श्रेणी में विस्तार की योजना बना रही है। एमवे इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशु बुद्धिराजा ने पीटीआई-से बातचीत में कहा, ‘‘एमवे अगले दो से तीन साल के दौरान भारत में 170 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का बयान, अनुच्छेद 370 पर दिग्विजय के बयान पर कांग्रेस अपना रुख स्पष्ट करे

बुद्धिराजा ने कहा कि वर्ष 2021 में नवाचार उत्पाद पेश करने की एक मजबूत श्रंखला देखी जाएगी, जिसमें सप्लीमेंट्स की फाउंडेशन रेंज का एक उन्नत संस्करण, उत्पादों के नए प्रारूप जो युवाओं के लिए अधिक आकर्षक है। गौरतलब है कि एमवे इंडिया ने पोषण उत्पाद श्रेणी में वर्ष 2020 के दौरान दो अंकों में वृद्धि दर्ज की। यह उसकी कुल आय का 61 प्रतिशत है। एमवे के भारत 140 उत्पाद हैं, जिसमे 42 उत्पाद पोषण श्रेणी के हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार