एमी कॉनी बैरट ने उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति पद की शपथ ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2020

वाशिंगटन। उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति का पद आधिकारिक तौर पर ग्रहण करने के लिए एमी कॉनी बैरट ने दो शपथों में से पहली ग्रहण की। न्यायमूर्ति क्लैरेंस थॉमस ने व्हाइट हाउस के एक समारोह में बैरेट को संवैधानिक शपथ दिलाई। इससे पहले सीनेट ने 48 के मुकाबले 52 वोट देकर बैरट की उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति पद पर नियुक्ति की पुष्टि की थी।

इसे भी पढ़ें: 2+2 वार्ता से पहले बोला अमेरिका, ‘क्षेत्रीय और वैश्विक शक्ति के रूप में उभरते भारत का स्वागत करते हैं’ 

न्यायाधीश रूथ बदर गिन्सबर्ग के सितम्बर में निधन के बाद यह पद खाली हुआ था। प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स मंगलवार को अदालत में एक निजी समारोह में संघीय अपील अदालत की पूर्व न्यायाधीश बैरट को दूसरी शपथ दिलाएंगे, जिसे न्यायिक शपथ कहा जाता है।

प्रमुख खबरें

Indigo पर 458 करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी जुर्माना, एयरलाइन फैसले को चुनौती देगी

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती