Bihar में यातायात पुलिस के प्रशिक्षण के लिए बनेगी अकादमी : Samrat Choudhary

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2025

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि राज्य में यातायात पुलिस को प्रशिक्षित करने के लिए एक समर्पित यातायात प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16 की स्थायी स्थापना पटना जिले के मोकामा क्षेत्र में किए जाने का प्रस्ताव है। इसके बाद फुलवारीशरीफ स्थित खाली भूमि एवं भवन में से 10 एकड़ भूमि यातायात प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना के लिए आवंटित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अकादमी के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने के बाद शेष भूमि पर पटना यातायात पुलिस केंद्र की स्थापना की जाएगी। गृह विभाग के अनुसार, प्रस्तावित यातायात प्रशिक्षण अकादमी के संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के कुल 133 पदों का सृजन किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: 5100 से अधिक लापता लोगों की तलाश में जुटी सेना और NDRRMA

Tamil Nadu में सीएम Vijay की टिप्पणी पर भड़की DMK, राज्यभर में किया जोरदार प्रदर्शन

शिक्षा में AI के सुरक्षित उपयोग पर BRICS देशों में बनी सहमति

Tess Flintoff के 4 विकेट से पहला T20 जीता Australia A, India A को 6 विकेट से हराया