बिहार के वैशाली में पुलिस हिरासत में बीमार पड़े आरोपी व्यक्ति की अस्पताल में मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2025

बिहार के वैशाली जिले के एक सरकारी अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को इसकी पुष्टि की। मृतक की पहचान मोहम्मद नासिर के रूप में हुई है।

भीड़ ने पुलिस पर हमला कर पुलिस के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। वैशाली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ललित मोहन शर्मा ने पीटीआई-को बताया कि सभी आरोपियों को महुआ थाने के हवालात में रखा गया था।

नासिर ने अचानक बेचैनी होने की शिकायत की, जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। स्थिति को देखते हुए राजा पाकर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी ने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

प्रमुख खबरें

Delhi Weather: राजधानी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज, 2008 के बाद सितंबर की सबसे ठंडी सुबह

Imran Khan समर्थकों के मार्च से पहले Islamabad में रास्तों पर रखे गए शिपिंग कंटेनर

World Heart Federation के पूर्व अध्यक्ष ने शुरू किया था World Heart Day, साल 2000 में हुआ था पहला आयोजन

Ujjain में Shahi Masjid का हिस्सा हटाने पर बनी सहमति, हाईकोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा