एक तरफा मोहब्बत में पागल पहले से शादीशुदा प्रेमी ने युवती को गोली मारी, मौत

By राजीव शर्मा | Mar 22, 2022

मेरठ में शादीशुदा सिरफिरे आशिक ने सरेआम खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। युवती की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी युवक तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने आरोपित की दुकान में तोड़़फोड़ कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में लोगों के बीच दहशत फैल गई।

दरहसल,आरोपी राजेश उर्फ राजू की एक साल पहले ही शादी हुई थी। युवक व युवती दोनों ही दलित बिरादरी से हैं। पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया की युवक युवती से एक तरफा प्यार करता था। जिसकी शादी हो चुकी थी। उसके बाद भी युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। नारंगपुर जिटौला निवासी शिवानी सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे पड़ोस में महिला अंजू की दुकान पर सामान लेने गई थी। इस बीच युवती इसी घर से सटे रघुवर मास्टर के यहां बच्ची को खिलाने लगी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक राजेश उर्फ राजू तमंचा लेकर पहुंचा। आरोपी युवक ने सरेआम शिवानी से सिर में गोली मार दी। खून से लथपथ युवती जमीन पर गिर पड़ी। इस बीच आरोपी तमंचा लहराते हुए गांव में पैदल ही भाग निकला। युवती को आनन-फानन में डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत का पता चलने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

एसपी देहात केशव कुमार का कहना है की जांच में पता चला है की दोनों में दोस्ती रही।कुछ समय से मनमुटाव होने पर युवक परेशान चल रहा था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

प्रमुख खबरें

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की विदेश में पढ़ाई के खर्च पर विवाद, पिता की आय की जांच के लिए RTI कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा

कोरियाई दिग्गज Lee Yong Dae का रिकॉर्ड तोड़कर Tanvi Sharma ने जीता Taipei Open Super 300 खिताब

गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक Double Medal: 5000m में Bronze और Soman Rana ने जीता Shotput Gold Medal

पानी मांगने के बहाने भरोसा जीता और फिर... Kulgam में एक आतंकवादी ने कैसे दो मजदूरों की जान ले ली