कोरियाई दिग्गज Lee Yong Dae का रिकॉर्ड तोड़कर Tanvi Sharma ने जीता Taipei Open Super 300 खिताब

By एकता | Aug 02, 2026

भारतीय टीनएज बैडमिंटन सनसनी तन्वी शर्मा ने रविवार को ताइपे ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब और महिला सिंगल्स का ताज अपने नाम कर लिया। पंजाब की रहने वाली 17 साल की तन्वी ने फाइनल मुकाबले में वियतनाम की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थुई लिन्ह गुयेन को सीधे गेम में 21-16, 21-16 से हरा दिया। यह खिताबी मुकाबला महज 36 मिनट में खत्म हो गया। इससे पहले तन्वी पिछले साल यूएस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में रनर-अप रही थीं।

पीवी सिंधु के पूर्व कोच दे रहे हैं ट्रेनिंग
तन्वी भारतीय दिग्गज खिलाड़ी पीवी सिंधु के पूर्व कोच पार्क ताए-सांग की देखरेख में अपनी ट्रेनिंग ले रही हैं। अपने आक्रामक खेल और निरंतरता के दम पर वह देश की सबसे होनहार खिलाड़ियों में शामिल हो चुकी हैं। पूर्व वर्ल्ड जूनियर नंबर-1 खिलाड़ी रह चुकीं तन्वी, वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के एक ही एडिशन में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। इसे भी पढ़ें: Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

कम उम्र में दर्ज की कई बड़ी उपलब्धियां
तन्वी शर्मा ने वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के गर्ल्स सिंगल्स में सिल्वर और मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके अलावा वह उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं, जिसने एशियन टीम चैंपियनशिप में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। तन्वी ने महज 16 साल की उम्र में 2025 US ओपन के रूप में अपना पहला सुपर 300 फाइनल खेला था। वह ओडिशा मास्टर्स और गुवाहाटी मास्टर्स में भी रनर-अप रह चुकी हैं और फिलहाल दुनिया की टॉप 35 खिलाड़ियों में अपनी जगह बना चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Global Sikhs के साथ मिलकर Assam में राहत कार्य कर रहे हैं Randeep Hooda, गुरुद्वारे में की प्रार्थना

PM Modi ने शुरू किया Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan, 1 करोड़ युवाओं ने ली शपथ

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की विदेश में पढ़ाई के खर्च पर विवाद, पिता की आय की जांच के लिए RTI कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा

गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक Double Medal: 5000m में Bronze और Soman Rana ने जीता Shotput Gold Medal