जम्मू कश्मीर के पुंछ में बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना से जुड़ा एक पोर्टर हुआ घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2024

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम इलाके में शुक्रवार को बारूदी सुरंग विस्फोट होने से सेना के लिए काम करने वाला एक ‘पोर्टर (सामान ढोने वाला)’ घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अग्रिम इलाके में जब यह विस्फोट हुआ, तब पोर्टर किसी काम में लगा था और वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसे तत्काल सैन्य अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उसके बायें पैर को नुकसान पहुंचा है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। पोर्टर की पहचान नूनाबंदी के निवासी मोहम्मद कासिम के रूप में हुई है।

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह