नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2019

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में शुक्रवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सैनिक नौशेरा सेक्टर के कलसिया गाँव में एक अग्रिम चौकी पर तैनात था। वह तड़के सीमा पार से अकारण शुरू हुई गोलीबारी की चपेट में आ गया। सैनिक को तुरंत एक सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सैनिकों ने प्रभावी जवाब दिया लेकिन पाकिस्तान की तरफ हताहतों की संख्या का पता तुरंत नहीं चल सका। 17 अगस्त से राजौरी और पुंछ दोनों जिलों में पाकिस्तान द्वारा मोर्टार दागने के साथ गोलाबारी करने और छोटे हथियारों से गोलीबारी किए जाने पर भारतीय पक्ष में यह चौथी मौत है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली के खराब AQI पर बोले परवेश वर्मा, प्रदूषण एक साल की समस्या नहीं है, हम 11 साल के...

बुरा दौर पीछे छूटा...इंडिगो के CEO ने कर्मचारियों को भेजा इंटरनल मैसेज, जानें क्या कहा?

Ram Sutar: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम सुतार का निधन, PM Modi ने जताया दुख

Modi सरकार चाहती तो हमें घुटनों पर ला सकती थी, मगर उन्होंने ऐसा करने की बजाय हमें भरपूर मदद दीः Omar Abdullah