जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों का एक सहयोगी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसके पास से एक चीनी पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन, नौ एमएम के 13 कारतूस और एक मोबाइल फोन सहित हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया है।

इसे भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी ने दी रमजान में इफ्तार पार्टी, शाहरुख, सलमान खान, करण जौहर सहित तमाम हस्तियां शामिल

अधिकारी ने बताया कि हंदवाड़ा के सोनमुल्लाह चौराहे पर बनी एक चौकी पर सुरक्षाबलों ने रविवार को उसे रोका, तो उसने नाका दल को देखकर भागने की कोशिश की। हालांकि, बल ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान बशीर अहमद कुमार के तौर पर हुई है। वह किस आतंकवादी संगठन और आतंकवादियों से सम्पर्क में है, इसका पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का दुनिया के लिए बड़ा अलर्ट! परमाणु शक्ति में होगा उलटफेर! 2030 तक 1,000 से ज्यादा होंगे परमाणु हथियार

KL Rahul के 13वें शतक से भारत मजबूत, चाय तक दो विकेट पर बनाए 344 रन

Manipur के चंदेल में संदिग्ध जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत, 300 से अधिक अस्पताल में भर्ती

Donald Trump का दावा: अगले 10 साल में Nuclear Weapons के मामले में बराबरी कर लेगा चीन