पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर बोलीं ममता बनर्जी, देश में बन गया है डर का माहौल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2020

कोलकाता।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर हैरानी जताते हुए कहा कि देश में डर का माहौल बन गया है और आवाजें दबाई जा रही हैं। जोशी के परिवार ने बताया था कि 20 जुलाई को कुछ हमलावरों ने जोशी पर हमला कर दिया था, जिसके बाद बुधवार सुबह उन्हें एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। बनर्जी ने कहा, ‘‘ बहादुर पत्रकार विक्रम जोशी, जिनका आज निधन हो गया, उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ के खिलाफ उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, इसलिए उन्हें गोली मार दी गई। देश में डर का माहौल बन गया है। आवाजों को दबाया जा रहा है। मीडिया को भी नहीं बख्शा।’’ 

इसे भी पढ़ें: मायावती ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में कोरोना वायरस से ज्यादा हावी है क्राइम वायरस 

जोशी के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उन्होंने 16 जुलाई को अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें विजय नगर इलाके में उनके घर के पास सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे जोशी गोली मारी गई थी। पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA