‘‘मोदी की हार’’ वाले जनादेश में उम्मीद की किरण तलाशने का प्रयास हो रहा है: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नैतिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत हार हुई लेकिन इसमें भी उम्मीद की किरण तलाशी जा रही है तथा उनके चुनावी प्रदर्शन को लाजवाब बताने का प्रयास हो रहा है। भाजपा ने इस चुनाव में 240 सीट जीती हैं। रमेश ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी के लिए ढोल पीटने वाले उनकी नैतिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत हार वाले जनादेश में भी उम्मीद की किरण तलाश रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, इसे खूब प्रचारित किया जा रहा है कि जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेन्द्र मोदी लगातार तीन बार जनादेश प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति हैं। लेकिन किसी पार्टी को 240 सीटों तक ले जाना और एक-तिहाई प्रधानमंत्री बनना जनादेश कैसे है, इसे स्पष्ट नहीं किया जा रहा है।’’ 

प्रमुख खबरें

Donald Trump का बड़ा ऐलान, Imported Generic Drugs पर लगेगा 200% Tariff, US में बढ़ेगा मैन्युफैक्चरिंग

Manila में S Jaishankar और Marco Rubio की बड़ी बैठक: Trade, Tariffs और AI पर बनी नई रणनीति

मेरी आवाज का गलत... Ajay Devgn की चौहान के मेकर्स पर भड़के Zeeshan Ayyub

NEET Protest Case: हमारा वक्त खराब न करें, छात्र प्रदर्शनकारियों की याचिका पर Supreme Court सख्त