Bhadohi में एम्बुलेंस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2026

भदोही में एम्बुलेंस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दोपहिया वाहन पर सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार शाम जिले के कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में राजपुरा बालू मंडी के पास उस वक्त हुआ, जब जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह गांव निवासी भोला गौतम (70) मोटरसाइकिल से भदोही के एक निजी नेत्र अस्पताल जा रहे थे।

थाना प्रभारी सच्चिदानंद पांडे ने बताया कि तभी एक एम्बुलेंस ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी और एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि वाराणसी पहुंचने के बाद उसी रात करीब नौ बजे बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम वाराणसी में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से एंबुलेंस चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गौतम ने हाल में भदोही स्थित श्याम लाल मेमोरियल नेत्र अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन कराया था और नियमित जांच के लिए अस्पताल जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

China को Clean Chit, US से गलत Deal: जयराम रमेश ने कहा- Modi सरकार की विदेश नीति बेनकाब

Iftar के बाद होती है एसिडिटी-सिरदर्द? Doctor की इन Health Tips से पूरे Ramadan 2026 रहें फिट

West Asia में बढ़ेगा तनाव? Owaisi बोले- Iran पर Trump-Israel का हमला पूरी तरह से अनैतिक

Assam की सड़कों पर आधी रात तक उमड़ा हुजूम, CM Himanta बोले- इस बार मिलेगा और मजबूत जनादेश