Uttar Pradesh : वोट डालने के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2024

बलिया। बलिया जिले में एक मतदान केंद्र पर शनिवार को 70 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सिकंदरपुर के उप जिलाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि चक बहुद्दीन गांव निवासी रामबचन चौहान (70) सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के अधीन सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के चक बहुद्दीन गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या-257 पर वोट डालने के लिए पहुंचे थे। 

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र पर कतार में लगने से पहले ही अचानक तबीयत खराब होने के कारण वह बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि कतार में खड़े होने के बाद चौहान को चक्कर आने लगे और वे वहीं गिर पड़े।

प्रमुख खबरें

Punjab Assembly Election 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस! 42 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन, चन्नी और राजा वड़िंग समेत कई दिग्गजों को मिली जगह

Kerala Farmers को धान खरीद पर बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए 49.96 करोड़ रुपये

Akhilesh Yadav की रैली के दौरान बड़ा हादसा: फूल बरसाने के लिए तेज रफ्तार से आ रहे बुलडोजर की चपेट में आने से बीजेपी नेता के 14 वर्षीय बेटे की मौत

Total Chess Pilot में Arjun Erigaisi ने जीता आर्मागेडन मुकाबला, प्रज्ञानानंदा भी जीते