Bijnor में एक मकान में आग लगने के कारण दम घुटने से बुजुर्ग महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2025

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शुक्रवार सुबह ‘शार्ट सर्किट’ की वजह से एक मकान में आग लगने के कारण धुंए में दम घुटने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बिजनौर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि मंडावर मार्ग पर स्थित मॉर्डन एरा स्कूल के पीछे स्थित मकान में शुक्रवार को लगभग साढ़े दस बजे आग लग जाने से घर मे धुंआ भर गया।

एसएचओ ने बताया कि धुएं के कारण स्कूल प्रधानाचार्य सीमा विश्वास की मां अर्चना विश्वास (70) की दम घुटने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय अर्चना घर में अकेली थीं। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू किया। अग्निशमन अधिकारी शीर्षपाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग ‘शार्ट सर्किट’ की वजह से लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

40 फीसदी कम...कितने फीसदी कम हो गया रूस से भारत का आयात?

रूह कँपा देने वाली वारदात! शक के चलते चार्टर्ड अकाउंटेंट ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या की, चार महिने पहले हुई थी शादी

Pakistan की न्यूक्लियर साइट पर क्या हुआ? ऑपरेशन सिंदूर पर सनसनीखेज दावा

Congress में गांधीवादी vs राहुलवादी की जंग? Aiyar के बयान पर Kiren Rijiju का तीखा वार