बलरामपुर में एक जल्लाद को गिरफ्तार किया है... छांगुर बाबा के खिलाफ ऐक्शन पर बोले सीएम योगी

By अंकित सिंह | Jul 09, 2025

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में धर्मांतरण रैकेट चलाने वाले जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के खिलाफ ऐक्शन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में बड़ा बयान दिया है। आजमगढ़ में 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत एक मेगा अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि हमने बलरामपुर में एक जल्लाद को गिरफ्तार किया, जो हिंदू बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करता था। उन्होंने सौफ तौर पर कहा कि हम समाज को टूटने नहीं देंगे और राष्ट्र-विरोधी, असामाजिक तत्वों को भी नष्ट करेंगे; साथ ही धरती माता की रक्षा भी करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: UP: बलरामपुर के उतरौला में चला योगी सरकार का बुलडोजर, जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा का अड्डा ध्वस्त

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश की अभूतपूर्व प्रगति पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस दौरान 204 करोड़ पौधे लगाए गए जिनमें से 75 प्रतिशत पौधे जीवित हैं। इसके परिणामस्वरूप राज्य में पांच लाख एकड़ क्षेत्र में वन आच्छादन बढ़ा है।’’ एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने हीटवेव (गर्म हवा) को ग्रीनवेव (शीतल हवा) में बदला है। यह प्रयास न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहायक है, बल्कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।’’ उन्होंने वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘पेड़ों में भी जीवन है और ये छाया, फल, मृदा संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त