IIT-Kanpur के शोध छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव से जूझ रहा था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2026

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी)-कानपुर में 25 साल के पीएचडी के एक छात्र ने मंगलवार दोपहर परिसर की एक रिहायशी इमारत की छठी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। यह बीते 23 दिनों के अंदर आईआईटी-कानपुर परिसर में आत्महत्या का दूसरा मामला है, जिससे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर नयी चिंताएं बढ़ गई हैं।

इशराम को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, शुरुआती जांच से पता चलता है कि छात्र लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। उसने कई बार काउंसलिंग भी करवाई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस उपायुक्त ने आगे बताया कि पुलिस ने परिवार वालों को सूचित कर दिया है और जांच के तहत मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है। इशराम राजस्थान के चुरू जिले के रहने वाले थे। इस घटना पर दुख जताते हुए आईआईटी-कानपुर के निदेशक मनिंद्र अग्रवाल ने पीटीआई- को बताया कि संस्थान ने एक होनहार शोध छात्र को खो दिया है।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: Sergio Gor की बढ़ती सक्रियता पर उठे गंभीर सवाल, Singhvi की Viceroy वाली टिप्पणी से बहस गर्माई

गांधी जी का रामराज्य और भारत

Gandhi Jayanti: Rajghat पहुंचकर Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने बापू को दी श्रद्धांजलि

गांधी का पुनर्जन्म ही नहीं, गांधी-दृष्टि का पुनर्जागरण हो