हिंदी में बात करने पर एक हिंदुस्तानी को नौकरी से निकाला, कंपनी समेत देश के रक्षा मंत्री पर कर दिया केस

By अभिनय आकाश | Aug 01, 2023

भारतीय अमेरिकी इंजीनियर ने दावा किया कि उसे एक रिश्तेदार से फोन पर हिंदी में बात करने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया। रिपोर्टों के अनुसार उसे भारत में अपने बहनोई के साथ वीडियो कॉल पर हिंदी में बात करते हुए सुना गया था। रिपोर्टों में कहा गया है कि उसने अब है भेदभावपूर्ण कार्यों के आरोप में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। यह घटना पिछले साल की है जब भारतीय अमेरिकी इंजीनियर अनिल वार्ष्णेय को उनके श्वेत सहकर्मी ने वीडियो कॉल पर हिंदी में बात करते हुए सुना था।

मुकदमे में लिखा है कि यह वार्ष्णेय के अत्यधिक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग करियर को समाप्त करने के प्रतिवादियों के जानबूझकर किए गए कृत्यों से उत्पन्न हुआ है। वार्ष्णेय 78 वर्षीय भारतीय अमेरिकी हैं। प्रतिवादियों ने वार्ष्णेय को अचानक बर्खास्त कर दिया जब उनके एक श्वेत सहकर्मी ने उन्हें हिंदी बोलते हुए सुन लिया। मुकदमे में कहा गया है कि इंजीनियर अनिल वार्ष्णेय ने जुलाई 2011 से अक्टूबर 2022 तक पार्सन्स हंट्सविले कार्यालय में काम किया। वह 2 मिनट के लिए एक खाली कक्ष में अपने जीजाजी के साथ वीडियो कॉल पर थे।

इसे भी पढ़ें: US President Elections: व्हाइट हाउस की रेस, 3 भारतवंशी विशेष, निक्की, विवेक के बाद हर्ष वर्धन अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल

कंपनी ने कहा है कि उन्होंने कार्यस्थल पर फेसटाइम एप्लिकेशन का उपयोग करके सुरक्षा उल्लंघन किया और उन्हें नौकरी से निकाल दिया। वार्ष्णेय का दावा है कि कॉल न उठाने को लेकर ऐसी कोई नीति नहीं थी। मुकदमे में यह आरोप लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

सतलुज और धुरंधर के बाद Arjun Rampal का नया धमाका: इम्तियाज अली की फिल्म O Saathi Re की शूटिंग पूरी!

बड़ा दिखेगा अफ्रीका, घटेगा US-यूरोप का आकार...बदल गया दुनिया का 450 साल पुराना नक्शा, UN में पास हुआ ऐसा प्रस्ताव, बौखला गया अमेरिका

Kerala के Thrissur में NH-66 पर भीषण सड़क हादसा, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Teachers Day | स्टूडेंट्स के टैलेंट को पहचानें, बचपन को मरने न दें, PM Modi ने नेशनल टीचर्स अवॉर्ड विजेताओं से की खास बातचीत