Sant Kabir Nagar में खेत में खूनी संघर्ष: अंधाधुंध फायरिंग में 2 की मौत, 2 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 15, 2026

संत कबीर नगर जिले में रविवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रामकेश यादव (36) और प्रह्लाद यादव (42) के रूप में हुई है।

दोनों की गोली लगने से मौत हो गई। पीड़ित परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर उन पर हथियारों और लाठियों से उस समय हमला कर दिया जब वे खेत में गेहूं की बुआई का काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस हमले में रामकेश, प्रह्लाद, घनश्याम यादव और सहल यादव घायल हो गए।

रामकेश तथा प्रह्लाद की मौत हो गई और घनश्याम तथा सहल को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। परिवार की शिकायत के आधार पर मुरली यादव, अजय यादव, आकाश, सुग्रीव यादव, सुनील यादव और राकेश यादव समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने कहा कि मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।

प्रमुख खबरें

Egypt ने भारतीय कंपनियों को जमीन की पेशकश की, विशेष निवेश क्षेत्र बनाने का दिया न्योता

UAE के फुजैराह में भीषण सड़क हादसा, जान गंवाने वाले चौथे भारतीय की पहचान 13 साल के आतिफ के रूप में हुई

Birsa Munda जयंती कार्यक्रम में शामिल न होने पर BJP ने Congress को घेरा

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 2,484 करोड़ का नुकसान, CM Naidu ने मांगी मदद