Southern Mexico में इंटरओशनिक ट्रेन पटरी से उतरी, 13 की मौत, 98 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2025

प्रशांत महासागर को मेक्सिको की खाड़ी से जोड़ने वाली रेल लाइन पर रविवार को एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई और 98 अन्य लोग घायल हो गए। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबॉम ने यह जानकारी दी। ओआक्साका और वेराक्रूज राज्यों को जोड़ने वाली ‘इंटरओशनिक ट्रेन’ निजांडा कस्बे के पास एक मोड़ से गुजरते समय पटरी से उतर गई।

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने नौसेना सचिव और गृह मंत्रालय में मानवाधिकार मामलों के उपसचिव को घटनास्थल पर जाकर प्रभावित परिवारों की व्यक्तिगत रूप से मदद करने का निर्देश दिया है। इस बीच, ओआक्साका राज्य के गवर्नर सालोमन जारा ने ‘एक्स’ पर बताया कि कई सरकारी एजेंसी घायलों की सहायता के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

अधिकारियों के अनुसार, जब हादसा हुआ, उस समय ट्रेन में 241 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य सवार थे। ‘इंटरओशनिक ट्रेन’ का उद्घाटन 2023 में तत्कालीन राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रादोर ने किया था।

यह रेल सेवा दक्षिणी मेक्सिको में ट्रेन यात्रा को बढ़ावा देने और प्रशांत महासागर एवं मेक्सिको की खाड़ी के बीच स्थित तेहुआंतेपेक के संकरे भूभाग के पास बुनियादी ढांचे को विकसित करने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

New Delhi में S Jaishankar की इंडोनेशियाई विदेश मंत्री Sugiono से वार्ता, Defence-Trade समेत कई क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग

US में Hyderabad के अंशुल को सिर में मारी 3 गोलियां, परिवार ने MEA से लगाई शव लाने की गुहार

GenZ प्रोटेस्ट पर सवाल टाल गए Shishir Khanal, बोले- मेरा Focus सिर्फ India-Nepal संबंधों पर

Malayalam Cinema को लगा बड़ा झटका, दिग्गज Actor Salim Kumar का 56 साल की उम्र में निधन