खून से सने बैग-जूते, मिनाब स्कूल में मारे गए बच्चों की तस्वीरें प्लेन में लेकर इस्लामाबाद पहुंचा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

By अभिनय आकाश | Apr 11, 2026

गालिबाफ ने इस्लामाबाद पहुंचने के बाद एक्स पर एक फोटो शेयर की। इसमें विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें रखी हैं, जिनके साथ उनके खून से सने स्कूल बैग और जूते रखे हैं और फूल भी रखा है। ईरानी शहर मिनाब में जंग के पहले ही दिन 28 फरवरी को एक प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था, जिसमें 168 लोगों की मौत हुई थी। इनमें बच्चे और स्कूल का स्टाफ भी शामिल था। इस हमले का आरोप अमेरिका और इजराइल पर लगाया गया था। अमेरिका ने कहा कि वे इस हमले की जांच कर रहे हैं। बाद में ईरान ने अमेरिकी नौसेना के दो कर्मियों यूएसएस स्प्राउंस के कमांडर ली आर. टेट और कार्यकारी अधिकारी जेफरी ई. यॉर्क - की तस्वीरें भी जारी कीं, जिनके बारे में उसका दावा था कि उन्होंने हमले को अधिकृत किया था। ईरान ने इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाया है, जिसने अमेरिका से अपनी जांच पूरी करने और हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करके पीड़ितों को न्याय दिलाने का आग्रह किया है।

प्रमुख खबरें

Congress ने CEC को हटाने और PM Narendra Modi के इस्तीफे की उठाई मांग

निर्वाचन आयोग पर कार्टून बनाने पर Satish Acharya का Instagram अकाउंट भारत में बंद

RCom Bank Fraud: पूर्व MD अमिताभ झुंझुनवाला को CBI कोर्ट से मिली मेडिकल जमानत

PNB Scam: Nirav Modi के करीबी Sandeep Mistri को UAE से लाकर CBI ने किया गिरफ्तार