Noida में बिहार निवासी आईटी इंजीनियर ने की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2026

नोएडा में बिहार निवासी एक आईटी इंजीनियर ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सेक्टर-49 थाना प्रभारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि बिहार के गया जिले का निवासी प्रियदर्शनी रंजन तिवारी (26) शुक्रवार देर रात नोएडा के होशियापुर गांव स्थित एक मकान में फंदे से लटका मिला जहां वह अपने दोस्त के साथ किराए पर रहता था।

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में तिवारी के दोस्तों ने उसे नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Government का बड़ा ऐलान, Middle East तनाव के बीच नहीं होगी LPG Cylinder और Petrol की किल्लत

भारत को इजाजत देने वाले तुम कौन? दोस्त रूस ने ट्रंप का दिमाग कर दिया ठंडा

TTV Dhinakaran का बड़ा दावा: Tamil Nadu में NDA बनाएगी सरकार, DMK के खिलाफ होगी Silent Revolution

पूरा हिसाब लेंगे...ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने पहले संबोधन में किया साफ, पड़ोसी देशों को भी नहीं करेंगे माफ