By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2023
लंदन। ब्रिटेन में चार महीने में पहली बार फरवरी में मुद्रास्फीति की दर बढ़ी है। खाने-पीने का सामान और ऊर्जा के दाम बढ़ने से मुद्रास्फीति बढ़ी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से बुधवार को बताया गया कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक फरवरी में बढ़कर 10.4 प्रतिशत पर पहुंच गया जो इससे पिछले महीने 10.1 प्रतिशत था। ताजा आंकड़ों से विश्लेषक हैरान हैं। उन्होंने अनुमान जताया था कि मुद्रास्फीति घटकर 9.9 प्रतिशत पर आ जाएगी। मुद्रास्फीति बढ़ने से बैंक ऑफ इंग्लैंड पर भी ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है।