Sui-Dhaga Earrings के साथ पाएं Elegant Look, इन Fashion Tips से हर महफिल में दिखें सबसे जुदा

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 14, 2026

ज्वेलरी ट्रेंड आजकल काफी बढ़ चुका है। अक्सर महिलाएं इन दिनों सुई धागे इयररिंग्स पहनना ज्यादा पसंद कर रही है, लेकिन कई बार लोग इन सुई धागों को स्टाइल करते समय कुछ छोटी-छोटी स्टाइलिंग गलतियां कर देती हैं। 

अनारकली सूट के साथ करें पेयर

यदि आप सुई धागा पहनने का सोच रही हैं, तो आपके लिए अनारकाली सूट बेस्ट ऑप्शन होता है। आप अनारकली सूट के साथ कुछ ट्रेंडी सुई धागे इयररिंग्स शामिल कर अपने लुक को बेहतर और क्लासी बन सकती हैं। किसी भी खास फंक्शन या इवेंट में अनारकाली सूट के साथ वियर कर सकती हैं। सबकी निगाहें आप पर रहेंगी।

हैवी साड़ियों के साथ भी जचेंगे इयररिंग्स

किसी भी तरह की हैवी साड़ी के साथ भी सुई धागा इयररिंग्स को पहन सकती हैं। ये सुई-धागा इयररिंग्स हैवी साड़ी के साथ आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देगा। यदि आप इन्हें बनारसी या कांजीवरम साड़ी के साथ कैरी कर सकती है, तो यह बेहतर टीमअप होगा। इसके साथ ही आप हाई पोनीटेल कर गॉर्जियस दिखेगी। 

इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी लगेगा शानदार

पार्टी से लेकर फंक्शन में इंडो-विस्टर्न आउटफिट के साथ आप किसी भी तरह के सुई-धागा इयररिंग्स पहन सकते हैं। वैसे यह आपको एकदम स्टाइलिश और परफेक्ट लुक देगा। इसके साथ ही आपके चेहरे की खूबसूरती को भी दोगुना कर देता है। इसको आप शर्ट और स्कर्ट या टॉप और रकर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। वैसे इंडो-वेस्टर्न लुक को और भी खास मिनिमल मेकअप कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार