आनंद महिंद्रा ने पूरा किया वादा, नीरज चोपड़ा को गिफ्ट की शानदार XUV700 कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

देश के जाने माने व्यवसायी आनंद महिंद्रा ने अपना वादा पूरा करते हुए  टोक्यो ओलंपिक में  गोल्ड मेडल जितने वाले नीरज चोपड़ा को XUV 700 लग्जरी कार गिफ्ट की। गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए आनंद महिंद्र को शुक्रिया कहा है।

इसे भी पढ़ें: यूपी की जनता से प्रियंका गांधी का वादा, बोलीं अगर सत्ता में आये तो मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा

टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए सोना जीत कर लाने पर आंनद महिंद्रा ने किया था वादा

 टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर भाला फेंक कर मेंस जेवलिन का गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।  नीरज चोपड़ा इंडिवीजुअल ओलिंपिक गोल्ड मैडल लाने  वाले देश के दूसरे ऐथलीट हैं।  नीरज के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर बिज़नेसमैन  आनंद महिंद्रा ने नीरज को XUV 700 कार  गिफ्ट करने की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें: नवाब मलिक अपने दावे पर कायम, कहा- समीर वानखेड़े जन्म से मुस्लिम हैं

कंपनी के ट्वीटर  हैंडल से शेयर की गई है  फ़ोटो

कंपनी ने ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर गाड़ी की चाबी देते हुए तस्वीर शेयर की गयी है। आनंद महिंद्रा ने घोषणा की थी कि  टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट्स को उनकी कंपनी XUV700 कार गिफ्ट करेगी।

आनंद महिंद्रा ने पैरालिंपिक के गोल्ड मैडल जीतने वाले सुमित अंतिल को  भी गिफ्ट की है लग्जरी कार।

प्रमुख खबरें

Iran का बड़ा दावा: Ayatollah Khamenei बनेंगे दूसरे Imam Hussain, याद रखी जाएगी शहादत

England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

Fitness पर उठे थे सवाल, Captain Sophie Molineux ने World Cup जिताकर आलोचकों का मुंह किया बंद

FIFA World Cup पर राजनीति का साया, Balogun के निलंबन वापसी पर निष्पक्षता दांव पर