Anand Mahindra Birthday: देश के सफल कारोबारियों की लिस्ट में शामिल हैं आनंद महिंद्रा, आज मना रहे 69वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | May 01, 2024

देश के बड़े कारोबारी समूह महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा आज यानी की 01 मई को 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। आनंद महिंद्रा का जन्म 01 मई 1955 को हुआ था। बता दें कि आनंद महिंद्रा अपने परिवार से आने वाले तीसरी पीढ़ी के कारोबारी हैं। महिंद्रा ग्रुप को बुलंदियों तक पहुंचाने में उनका काफी बड़ा योगदान माना जाता है। आनंद महिंद्रा के चेयरमैनशिप में कंपनी ने ऑटो सेक्टर से निकलकर कृषि, रियल स्टेट, एयरोस्पेस और अन्य क्षेत्रों में अपना कारोबार स्थापित किया। आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर आनंद महिंद्रा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में।


शिक्षा और शुरुआती करियर

अपनी शुरूआती शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में फिल्म निर्माण और आर्किटेक्चर और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री हासिल की। एक समय पर आनंद महिंद्रा दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे बिल गेट्स के सहपाठी हुआ करते थे। आनंद ने अपने करियर की शुरूआत महिंद्रा ग्रुप की कंपनी MUSCO में फाइनेंस डायरेक्टर के तौर पर की थी। अपनी प्रतिभा के चलते वह कुछ समय बाद ही कंपनी के एमडी बन गए थे।


शान की सवारी बनी स्कॉर्पियो

महिंद्रा ग्रुप को एक एसयूवी ब्रांड स्थापित करने का पूरा श्रेय आनंद महिंद्रा को ही जाता है। अपनी कंपनी के इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट स्कॉर्पियों का नेतृत्व आनंद महिंद्रा ने किया था। जिसके बाद साल 2002 में इसको भारतीय बाजार में पेश किया गया। मार्केट में स्कॉर्पियो के लॉन्च होते ही यह भारतीय बाजार में छा गई। भारतीयों के अंदर स्कॉर्पियो की दीवानगी को आप इस तरह से भी समझ सकते हैं कि साल 2022 में नए मॉडल आने पर 30 मिनट में ही एक लाख से अधिक बुकिंग की जा चुकी थी। आज भी यह गाड़ी लंबी वेटिंग पर चल रही है।


लोकप्रिय हैं आनंद महिंद्रा 

आनंद महिंद्रा लोकप्रिय कारोबारियों की लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। बता दें कि वह फॉलोअर्स द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी देते रहते हैं। 

अरबों के मालिक

फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट के अनुसार आनंद महिंद्रा करीब 2.1 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं उनके नेतृत्व में चलने वाली महिंद्रा ग्रुप का आय करीब 19 अरब डॉलर के आसपास है।

प्रमुख खबरें

निर्वाचन आयोग BJP की विस्तारित शाखा है, संजय राउत ने Election Commission पर लगाए गंभीर आरोप

RR vs RCB IPL Eliminator: राजस्थान रॉयल्स के सामने आरसीबी की कठिन चुनौती

पांच चरणों के मतदान में BJP ने पार किया 310 सीटों का आंकड़ा, Amit Shah बोले- ओडिशा में भी हर जगह कमल खिलेगा

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने हरियाणा में रैली में कहा- PM Modi ‘झूठों के सरदार’ हैं