नार्वे शतरंज टूर्नामेंट के खिताब की दौड़ से बाहर हुए आनंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2019

स्टैवैगनर (नार्वे)। भारतीय स्टार और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद की अल्टीबॉक्स नार्वे शतरंज टूर्नामेंट में शीर्ष तीन में स्थान बनाने की उम्मीदें अमेरिका के फैबियानो कारूआना से आर्मगेडोन बाजी में हार के साथ ही समाप्त हो गयी। 

साल के इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अब जबकि केवल दो दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं तब आनंद संयुक्त सातवें स्थान पर खिसक गये हैं।आनंद को क्लासिकल बाजी में कई बार मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ा लेकिन आखिर में वह उसे बराबर करने में सफल रहे लेकिन मुकाबले का परिणाम निकालने के लिये खेले गये टाईब्रेकर (आर्मगेडोन बाजी) में वह अमेरिकी खिलाड़ी से हार गये। 

इसे भी पढ़ें: वेस्ली सो को हराकर नार्वे शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें स्थान पर पहुंचे विश्वनाथन आनंद

आनंद के अब छह अंक हैं और अगली दोनों बाजियों में जीत से भी वह शीर्ष तीन में नहीं पहुंच पाएंगे। इस बीच मौजूदा विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन ने वेस्ली सो को हराकर अपने अंकों की संख्या 11 पर पहुंचा दी है। उन्होंनेदूसरे नंबर पर काबिज आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन पर दो अंक की बढ़त बना रखी है। 

प्रमुख खबरें

Tata Motors की घरेलू यात्री वाहन बाजार में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी जल्द हासिल करने की तैयारी

27 सितंबर को हुआ था Raja Ram Mohan Roy का निधन, जानें आज का इतिहास

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

एसबीआई का कुल कारोबार 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान : CS Setty