कपिल सिब्बल के घर हुई गुंडागर्दी की आनंद शर्मा ने की निंदा, कहा- कड़ी कार्रवाई करे पार्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के आवास के बाहर हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की निंदा करते हुए कहा कि इस ‘उपद्रव’में शामिल लोगों के खिलाफ पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कपिल सिब्बल के घर पर हमला और उपद्रव के बारे में सुनकर स्तब्ध और आहत हूं। इस निंदनीय कृत्य से पार्टी की बदनामी होती है। इसकी कड़ी भर्त्सना की जानी चाहिए।’’ राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि मतभिन्नता लोकतंत्र का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह है कि वह कड़ी कार्रवाई करें।’’ उल्लेखनीय है कि सिब्बल की ओर से पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़ा किये जाने के बाद पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिब्बल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

प्रमुख खबरें

UPI सेवा से जुड़े India और Maldives, फवारा प्रणाली से रियल टाइम में भेजें पैसा

Supreme Court ने NSE को लोक प्राधिकरण मानने के दिल्ली High Court के आदेश पर लगाई रोक

PK Kunhalikutty on PM SHRI: केरल के मंत्री बोले- UDF बैठक में नहीं हुई योजना पर चर्चा

Chhattisgarh में 14,948 शिक्षण संस्थान हुए Tobacco Free, 4,577 नए संस्थान जुड़े