आनंद तेलतुंबड़े की गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला: माकपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2019

नयी दिल्ली। माकपा ने भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा शिक्षाविद् आनंद तेलतुंबड़े की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुये इसे भाजपा सरकार की दमनकारी नीति का हिस्सा बताया है। माकपा पोलित ब्यूरो द्वारा शनिवार को जारी बयान में पार्टी ने शनिवार तड़के मुंबई हवाईअड्डे पर तेलतुंबड़े को गिरफ्तार किये जाने को उच्चतम न्यायालय के उस निर्देश का उल्लंघन बताया है जिसमें अदालत ने उन्हें चार सप्ताह के लिये गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया, जिससे वह जमानत ले सकें।

इसे भी पढ़ें: आरोपी आनंद तेलटुम्बड़े को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

बयान के अनुसार गिरफ्तारी से संरक्षण की अवधि 11 फरवरी को समाप्त हो रही है। पार्टी ने इसके पहले ही तेलतुंबड़े की गिरफ्तारी को मोदी सरकार के सांप्रदायिक एजेंडे की खिलाफत करने वालों के विरुद्ध भाजपा सरकारों की दमनकारी नीति का परिणाम बताया। माकपा ने इसे अलोकतांत्रिक कार्रवाई बताते हुये अभिव्यक्ति की आजादी पर इस हमले के खिलाफ सभी लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष संगठनों से एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया है। 

प्रमुख खबरें

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress

बैंक ब्याज वसूली में उचित तरीका अपनाएं, ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क लौटाएंः RBI

Odisha सरकार ने केंद्र से 1.56 करोड़ मच्छरदानी मुहैया करने का आग्रह किया