आनंदी बेन पटेल ने दूसरी बार ली मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ

By दिनेश शुक्ल | Jul 01, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का स्वास्थय खराब होने के चलते उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। भोपाल में बुधवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय कुमार मित्तल ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ श्रीमति आनंदी बेन पटेल को राजभवन के सांदीपनि सभागार में दिलाई। यह दूसरा मौका है जब श्रीमति आनंदी बेन पटेल ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल के पद की शपथ ली है। राज्यपाल लालजी टंडन से पहले मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में आनंदी बेन पटेल ही कार्यभार सम्हाल रही थी। जिसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। 

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक