Anandiben Patel Birthday: Teacher से UP Governor बनीं Anandiben Patel, 1987 में BJP से शुरू की थी सियासत

By अनन्या मिश्रा | Nov 21, 2026

उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज यानी की 21 नवंबर को अपना 85वां जन्मदिन मना रही हैं। वह एक भारतीय पॉलिटिशियन और एडमिनिस्ट्रेटर हैं। उन्होंने कई भारतीय राज्यों की गवर्नर पद की जम्मेदारी को संफाला है। इसके अलावा आनंदी बेन पटेल गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रही हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर आनंदीबेन पटेल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

गुजरात के मेहसाणा जिले के विजापुर तालुका के खरोद गांव में 21 नवंबर 1941 को आनंदीबेन पटेल का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम जेठाभाई था, जोकि एक स्कूल टीचर थे। वह एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती थीं, जहां पर पढ़ाई को ज्यादा अहमियत दी जाती है। ऐसे में आनंदीबेन पटेल ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद बतौर टीचर अपना करियर शुरू किया था।

सियासी सफर

साल 1987 में आनंदीबेन पटेल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं और यहीं से उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ। उन्होंने जमीनी स्तर पर लोगों के साथ काम किया और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन में भी काम किया। फिर वह गुजरात विधानसभा के लिए चुनी गईं। इस दौरान गुजरात सरकार में कैबिनेट शिक्षा मंत्री के रूप में काम करते हुए उन्होंने स्कूलों में शिक्षा और टीचरों की ट्रेनिंग में बड़े सुधार किए थे। इसके अलावा आनंदीबेन पटेल एजुकेशन सेक्टर में एडमिनिस्ट्रेशन के रीस्ट्रक्चरिंग का भी हिस्सा रही।

गुजरात की पहली महिला CM

साल 2014 में आनंदीबेन पटेल पहली बार गुजरात की मुख्यमंत्री बनी थी। यह गुजरात राज्य के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना थी। आनंदीबेन पटेन ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में महिलाओं पर केंद्रित वेलफेयर स्कीम, इंडस्ट्रियल ग्रोथ, इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार और पिछली सरकारों द्वारा शुरू किए गए डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को जारी रखने पर फोकस किया। फिर साल 2016 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं साल 2018 में आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का गवर्नर बनाया गया।

इसके बाद आनंदीबेन पटेल ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभाली। फिर साल 2020 में वह उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनीं और यूपी देश की राजनीति में पॉलिटिकल एक्टिविटी का एक बड़ा सेंटर रहा है। जब साल 2020 में वह यूपी की राज्यपाल थीं, तो उनको त्रिपुरा के राज्यपाल का एक्स्ट्रा चार्ज दिया गया।

प्रमुख खबरें

Trump प्रशासन के टीवी विज्ञापनों पर अमेरिकी Federal Court ने नहीं लगाई दीर्घकालिक रोक

संसद के Monsoon Session का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, बना नया रिकॉर्ड

गैंगस्टर Goldy Brar पर शिकंजा कसा: FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, गिरफ्तारी पर रखा गया 1 मिलियन डॉलर का इनाम!

ठाणे के Bhiwandi में देर रात ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस की Raid, 41 लोगों पर BNS के तहत केस