ठाणे के Bhiwandi में देर रात ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस की Raid, 41 लोगों पर BNS के तहत केस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 21, 2026

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक ऑर्केस्ट्रा बार पर छापा मारकर कथित तौर पर असभ्य गतिविधियां करने और तय समय-सीमा के बाद भी बार खुला रखने के आरोप में ग्राहकों एवं कर्मचारियों सहित 41 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने 19 नवंबर को तड़के करीब दो बजे भिवंडी तालुका के वलगांव इलाके में स्थित ‘माउली ऑर्केस्ट्रा बार एंड रेस्तरां’ पर छापा मारा।

एक शिकायत के आधार पर नारपोली पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 (अश्लील कृत्य और गाने) तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बार प्रबंधक प्रवीण नेमू पुजारी (38) और कैशियर प्रदीप तुकाराम राय (47) ने कथित तौर पर आर्थिक लाभ के लिए खानपान संबंधी चीजे परोसने वाले पांच कर्मचारियों और 34 ग्राहकों के साथ मिलीभगत की। उनपर आरोप है कि उन्होंने 24 महिला कर्मचारियों को आपत्तिजनक कपड़े पहनने और अशोभनीय गतिविधियां करने के लिए मजबूर किया।

अधिकारी ने बताया कि पुजारी और राय ने कथित तौर पर निर्धारित समय-सीमा के बाद भी बार खुला रखा और ग्राहकों को शराब की बिक्री जारी रखी। उन्होंने कहा कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

Anandiben Patel Birthday: Teacher से UP Governor बनीं Anandiben Patel, 1987 में BJP से शुरू की थी सियासत

संसद के Monsoon Session का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, बना नया रिकॉर्ड

गैंगस्टर Goldy Brar पर शिकंजा कसा: FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, गिरफ्तारी पर रखा गया 1 मिलियन डॉलर का इनाम!

समझौता करने वाले प्रधानमंत्री टिप्पणी पर Kiren Rijiju का Rahul Gandhi को तीखा जवाब! 1962 के युद्ध से जुड़े कांग्रेस से पूछे सीधे सवाल