आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2019

लखनउ। आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर ने राजभवन में आयोजित समारोह में आनंदीबेन को नये राज्यपाल पद की शपथ दिलायी।

पूर्व राज्यपाल राम नाईक परंपरा से हटकर आनंदीबेन पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने 20 जलाई को आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया था। इससे पहले वह मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं। 

प्रमुख खबरें

चित्तरंजन दास से लेकर PM मोदी तक: 10 लाख लोगों ने ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में आकर नोतुन बांग्ला की क्रांति का बिगुल बजा दिया?

कौन जीतेगा चुनावी महाभारत? क्या बंगाल में होगा बदलाव? क्या केरल में आखिरी किला बचा पाएंगे वामपंथी?

अमेरिकी कार्रवाई के बाद गड़बड़ाई विश्व व्यवस्था

Bipin Rawat Birth Anniversary: गोरखा राइफल्स से पहले CDS तक, पढ़ें Bipin Rawat की शौर्यगाथा और Unseen किस्से