आनंदीबेन कल लेंगी राज्यपाल पद की शपथ, लालजी टंडन की अनुपस्थिति में दिया गया अतिरिक्त प्रभार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2020

भोपाल। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह इस पद की शपथ लेने के लिए बुधवार को भोपाल आएंगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आनंदीबेन पटेल बुधवार को भोपाल आएंगी और मध्य प्रदेश के राज्यपाल के पद की शपथ लेंगी। आनंदीबेन पटेल को 28 जून को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार होना बाकी है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत स्थिर, अब भी वेंटिलेटर पर 

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की अनुपस्थिति के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया हैं। मालूम हो कि टंडन का अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसी बीच, जब मुख्यमंत्री चौहान से सवाल किया गया कि कल बुधवार को मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल आनंदबेन पटेल भोपाल आ रहीं हैं, क्या कल ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा, तो इस पर उन्होंने यहां मीडिया को कहा, कल (बुधवार को) नहीं होगा। कल के बाद होगा। बहुत जल्दी। हालांकि, उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार की तिथि नहीं बताई।

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला