Anant Ambani ने डबल पैसे देकर 250 मुर्गियों को बूचड़खाने में कटने से बचाया

By नीरज कुमार दुबे | Apr 02, 2025

उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी अपनी सहृदयता के लिए खासतौर पर जाने जाते हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके वनतारा का दौरा किया था और वहां जिस तरह पशुओं की देखरेख की जाती है उसकी भरपूर सराहना की थी। अब अनंत अंबानी का जो वीडियो सामने आया है उसके चलते वह एक बार फिर सुर्खियों में छाये हुए हैं। हम आपको बता दें कि अनंत अंबानी ने गुजरात में अपनी पदयात्रा के दौरान एक वाहन में ले जाई जा रहीं मुर्गियों को बचाया। अनंत ने मंगलवार तड़के देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया के पास मुर्गियों को ले जा रहे वाहन को रोका। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अनंत अंबानी को मुर्गियों से भरे वाहन को रोकते और अपने कर्मचारियों को उन्हें बचाने का निर्देश देते हुए देखा जा सकता है। वह खुद एक मुर्गी को हाथ में लिए दिखे और अपने सहयोगियों से सभी मुर्गियों को खरीदने के लिए वाहन के मालिक को पैसे देने को कहा।

प्रमुख खबरें

Modi-Trump meet:मोदी शांत और संयमित, मैं वैसा नहीं, G7 में ट्रंप ने की प्रधानमंत्री की तारीफें

Micro Cheating: एक्स की फोटो लाइक करना और कलीग से फ्लर्ट करना क्यों है रेड फ्लैग?

अगर मुगल सेना हटी तो जीत किसकी? Haldighati का जिक्र कर बोले RSS प्रमुख Mohan Bhagwat

Pakistan की अकड़ बरकरार, Indian Flights पर 24 July तक जारी रहेगा एयरस्पेस बैन